महिला क्रिकेट: भारत ने विंडीज को टी20 सीरीज में 5-0 से हराया

प्रोविडेंसभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांचवां और आखिरी टी20 मैच 61 रन से जीतकर वेस्ट इंडीज को पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से हरा दिया। भारत के लिए वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 57 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 50 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 117 रन जोड़े और जीत में अहम भूमिका अदा की।

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 134 रन बनाए। भारतीय महिला टीम के दो विकेट चौथे ओवर में 17 रन पर गिर गए थे। शेफाली वर्मा नौ और कप्तान स्मृति मंधाना सात रन बनाकर आउट हो गए।

पढ़ें,

फिर रोड्रिग्ज ने 56 गेंद में 50 रन बनाए जबकि कृष्णामूर्ति ने 48 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाए। वेस्ट इंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 73 रन ही बना सकी। उसके आधे बल्लेबाज 53 रन पर आउट हो गए थे। वेस्ट इंडीज की ओपनर काइशोना ने सर्वाधिक 22 रन का योगदान दिया जबकि कैंपबेल 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए अनुजा पाटिल ने तीन रन देकर दो विकेट लिए जबकि राधा यादव, पूनम यादव, पूजा वस्त्रकार और हरलीन दयोल को 1-1 विकेट मिला।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *