अनन्या पांडे ने शेयर किया विडियो, शूटिंग के दौरान कार्तिक ने खींच लिए दोनों ऐक्ट्रेसेस के विग

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ” को लेकर अनाउंसमेंट के समय से ही चर्चा है। फिल्म के ट्रेलर के बाद इसका गाना ‘धीमे धीमे’ दर्शकों को काफी पसंद आया और अब फिल्म का नया गाना ‘अखियों से गोली मारे’ तहलका मचाने को तैयार है। अनन्या ने इसी गाने का एक फनी विडियो शेयर किया है, जिसमें सभी स्टार्स डांस करते नजर आ रहे हैं।

यह गाना गोविन्दा और रवीना टंडन स्टारर सॉन्ग का रीक्रिएटेड वर्जन है। अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर इसी गाने का एक मजेदार विडियो शेयर किया है। इस बिहाइंड द सीन विडियो में अनन्या, भूमि और कार्तिक म्यूज़िक पर थिरकते नजर आ रहे हैं। डांस के बीच में कार्तिक अनन्या और भूमि के विग उतार देते हैं। अनन्या ने यह विडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘इस गाने की शूटिंग के दौरान बालों का कोई नुकसान न हुआ।’

कल बुधवार की शाम को रिलीज़ हुए इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। इस रीमिक्स सॉन्ग को मीका कुमार और तुलसी कुमार ने गाया है। इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। लिरिक्स सब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस रोमांटिक कॉमिडी में पहली बार ये तीनों स्टार्स स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। बता दें कि ‘पति पत्नी और वो’ साल 1978 में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की अडॉप्टेशन है, जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *