आपने देखा, सुष्मिता सेन के बर्थडे पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का मेसेज?

बॉलिवुड दीवा का आज (19 नवंबर) को बर्थडे है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबियों के कई मेसेजज दिखाई दिए। उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी इंस्टाग्राम पर उनके लिए रोमांटिक पोस्ट किया है। बता दें कि सुष्मिता और रोहमन बीते एक साल से डेटिंग कर रहे हैं।

रोहमन ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता की खूबसूरत तस्वीर शेयर की जिसमें वह झील के किनारे बैठी हैं। उन्होंने लिखा, ‘जैसे उगता सूरज दुनिया में रोशनी लाता है, तुम मेरे जीवन में रोशनी लाई हो!! सच कहूं, इस खास दिन मैं तुम्हारे बारे में पैराग्राफ लिखना चाहता था लेकिन जब मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूं तो मैं वैसे ही अवाक सा और निशब्द हो जाता हूं जैसा मैं तब हो गया था जब तुम यहां बैठी थी और मैं तुम्हारी तस्वीर ले रहा था!! जीवन के हर दिन तुम्हारी वजह से मैं और बेहतर इंसान बनना चाहता हूं। अब इससे ज्यादा खुदा से और क्या मांगू, उसने तो पूरी कायनात से मुझे नवाजा है। हैपी बर्थडे माई जान’।

देखा जाए तो वाकई में सुष्मिता सेन पर उम्र का असर नहीं हो रहा है बल्कि वह वक्त की तरह और खूबसूरत होती जा रही हैं। फिलहाल वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ काफी खुश हैं। दोनों साथ में छुट्टियां मनाते और पार्टीज करते देखे जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं हालांकि इस बात का कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *