सलमान, शाहरुख को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सिलेब्रिटी बनीं प्रियंका चोपड़ा

को यूं ही ग्लोबल आइकन नहीं कहा जाता, उन्होंने न सिर्फ इंटरनैशनल लेवल पर अपना नाम बनाया है बल्कि पूरी दुनिया की हॉट फेवरिट स्टार हैं।
और यह बात एक रीसेंट सर्वे में साबित हो गई है। इस सर्वे के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा टॉप इंडियन ऐक्ट्रेस हैं जिन्होंने अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच पूरी दुनिया के लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका का नाम 2019 में 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया। प्रियंका के अलावा फीमेल लिस्ट में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोनी तीसरे नंबर पर रहीं।

इस सर्वे में सामने आया कि सलमान खान को अक्टूबर 2019 में 1.83 मिलियन बार सर्च किया गया। वहीं अगर सिर्फ मेल सिलेब्स की बात करें तो सलमान खान के बाद सर्च किए जाने वाले लोगों में शाहरुख खान दूसरे और अमरीश पुरी तीसरे नंबर पर रहे।

प्रियंका ने हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक से कमबैक किया है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तरर थे। हाल ही में वह अपनी एक और फिल्म की शूटिंग खत्म करके दिल्ली से गई हैं, इसमें वह राजकुमार राव के साथ शूटिंग कर रही थीं। वह अपने प्रफेशनल कमिटमेंट्स के चलते इंडिया और यूएस आती जाती रहती हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *