
पाकिस्तान के 16 साल के तेज गेंदबाज अपने हुनर के चलते काफी चर्चा में हैं। उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबन में होने वाले पहले टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की है। अख्तर ने नसीम के धैर्य और संयम की तुलना भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से की है। अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘एक गेंदबाज होने के नाते मैं कह सकता हूं कि पाकिस्तान को एक तगड़ा तेज गेंदबाज मिल गया है। ‘
अख्तर ने कहा, ‘नसीम की जो बात मुझे सबसे अच्छी लगी वह यह कि उसे समझ है कि गेंदबाजी कैसे करनी है। इस उम्र में यह समझ होना बहुत बड़ी बात है और कुछ लोगों में यह अंदर से ही होती है- यह कुछ वैसा ही है जैसी मोहम्मद आमिर में थी जब 2009 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।’
अख्तर ने कहा, ‘मुझे मजबूत इरादे वाले तेज गेंदबाज अच्छे लगते हैं और मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया में हर तेज गेंदबाज के लिए चुनौती होती है लेकिन जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपकी तारीफ भी होती है।’
अख्तर ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि यह युवा गेंदबाज दबाव में कैसा प्रदर्शन करता है।
उन्होंने कहा, ‘हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह दबाव में कैसा प्रदर्शन करता है लेकिन मैं उसे शुभकामनाएं देना चाहता हूं। अपनी मां के देहांत के बाद भी वहीं रुककर उसने काफी हिम्मत दिखाई है।’
Source: Sports

