युवी से KKR, लिन को किया रिलीज ताकि आपको खरीद लें

गौरव गुप्ता, मुंबई
कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने मंगलवार को की उस टिप्पणी पर मजाकिया जवाब दिया जिसमें उन्होंने को रिटेन न करने पर फ्रैंचाइजी की आलोचना की थी।

मैसूर ने कहा कि ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को इसलिए रिलीज किया ताकि वह आईपीएल 2020 की नीलामी में युवराज के लिए बोली लगा सकें। मैसूर ने ट्वीट किया, ‘@YUVSTRONG12 हमने क्रिस लिन को इसलिए रिलीज किया ताकि हम आपके लिए बोली लगा सकें?? आप दोनों चैंपियन खिलाड़ियों के लिए बहुत सम्मान है। #IPL2020 #KKR #Legengs #Sixhitters @KKRiders।’

युवराज ने केकेआर द्वारा क्रिस लिन को रिटेन न करने के फैसले को ‘खराब निर्णय’ बताया था। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा था कि वह शायद इसके लिए केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को एसएमएस भेज सकते हैं।

लिन ने टी10 लीग में मराठा अरेबियंस की ओर से खेलते हुए 30 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली थी। यह इस लीग का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले यह रेकॉर्ड इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के नाम था जिन्होंने 32 गेंदों पर 87 रन बनाए थे। युवराज ने कहा, ‘क्रिस लिन ने आज शानदार खेल दिखाया, शानदार आक्रामक बल्लेबाजी की।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *