
करण ने कहा, ‘फिल्म गुड न्यूज के ऐक्टर अक्षय कुमार ने इस फ्रंट पर उन्हें अभी तक कोई गुड न्यूज नहीं दी है।’ अक्षय, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ सहित मुख्य कलाकारों के साथ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए जौहर ने हंसते हुए कहा, ‘गुड न्यूज मेरे लिए वही है, जब ऐक्टर मेरी फिल्म में कम कीमत पर अभिनय करने के लिए तैयार हो जाए।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि जैसे ही मैं कोई अच्छी खबर सुनता हूं, तभी किसी कोने से एक बुरी खबर सुनने को मिलती है।’ करण ने कहा, ‘ऐसा बच्चों के जन्म की खबरों पर नहीं होता है। मुझे आज भी याद है जब मुझे मेरे दो बच्चों के होने की खबर मिली थी। मैं बहुत खुश हुआ था।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है गुड न्यूज के बाद आपको बैड न्यूज सुनने को मिलती है। यह हमारी जिंदगी में कभी खुशी कभी गम जैसा मामला है।’
Source: Bollywood

