आशुतोष गोवारिकर ने बताया क्यों है 'पानीपत' और 'बाजीराव मस्तानी' में इतनी समानता

बीते दिनों अर्जुन कपूर और संजय दत्त स्टारर ” का ट्रेलर रिलीज हुआ तो देखते ही देखते हर तरफ छा गया। दर्शक फिल्म की तुलना अन्य पीरियड ड्रामा फिल्मों से करने लगे। खासकर, फैन्स अर्जुन कपूर के लुक की तुलना में रणवीर सिंह के लुक से करने लगे। वहीं, संजय दत्त की तुलना ‘पद्मावत’ के ‘खिलजी’ के लुक से होने लगी। अब फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने इस तुलना पर अपनी बात कही है।

आशुतोष ने कहा है कि ‘पानीपत’ की कहानी ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ से अलग है। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्में एक ही टाइम पीरियड की हैं इसलिए कॉस्ट्यूम और लोकेशन की वजह से उनमें समानता दिख सकती है। फिल्म में सदाशिव राव के लुक की की बाजीराव और अब्दाली की खिलजी से तुलना पर आशुतोष ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सामान्य बात है क्योंकि जो भी आखिरी फिल्म आई होती है वह हमारे दिमाग में ठहरती है। ‘जोधा अकबर’ की तुलना ‘मुगल-ए-आजम’ से की गई थी। ‘बाजीराव मस्तानी’ की तुलना ‘जोधा अकबर’ से हुई और ‘पद्मावत’ की तुलना ‘बाहुबली’ से की गई थी।

उन्होंने आगे कहा, ‘यह फिल्म भी पेशवाओं के युग की ही है और बाजीराव की अगली पीढ़ी की कहानी है। इसलिए जगह और कॉस्ट्यूम और जगहें समान होने के बाद भी कहानी बिल्कुल अलग है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *