
सारा जिन्होंने न्यू यॉर्क में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है, न सिर्फ पार्टी कर रही हैं बल्कि वह जिम रूटीन पर भी काफी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने लोकल कैफे, पब्स, पिज्जा जॉइंट्स विजिट के स्टनिंग फोटोज शेयर किए हैं।
इसके अलावा उन्होंने न्यू यॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर कीं। इन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज में सारा पिंक टी-शर्ट, ब्लैक डेनिम, पिंक विंटर जैकेट, लाइट पिंक स्कार्फ और ब्लैक बूट्स पहने दिख रही हैं।
ऐक्ट्रेस ने ब्लैक सनग्लासेस और इयरमफ्स भी लगा रखे हैं। यही नहीं, सारा एक छोटा स्लिंग बैग लिए भी नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह काफी कूल दिख रहे हैं।
देखें फोटोज:
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘आज कल’ में नजर आएंगी। इसमें उनके ऑपोजिट कार्तिक आर्यन दिखेंगे। फिल्म फरवरी 2020 में रिलीज होनी है। इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ ‘कुली नं. 1’ के रीमेक में नजर आएंगी।
Source: Bollywood

