
उन्होंने विराट कोहली का खाता खोले बिना पवेलियन भेजा था और चेतेश्वर पुजारा सहित कुल चार विकेट निकाले थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जायेद के हवाले से लिखा है, ‘मैंने को मोहम्मद शमी से बात की। मुझमें और शमी भाई में कुछ समानताएं हैं, क्योंकि हम दोनों सीम का इस्तेमाल करते हैं। मैंने उन्हें कई बार गेंदबाजी करते हुए देखा है।’
उन्होंने आगे कहा- वह जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं उस पर अतिरिक्त ध्यान दिया है। मैंने उनकी लंबाई और अपनी लंबाई की तुलना की और यह जानने की कोशिश की कि क्या वो मुझसे लंबे हैं या हम दोनों की लंबाई बराबरी की है। तब मुझे पता चला की मैं उनके जैसी गेंदबाजी कर सकता हूं।
उल्लेखनीय है कि वह जायेद ही थे, जिन्होंने इंदौर टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को आउट करते हुए भारतीय खेमे को हैरान कर दिया था।
Source: Sports

