'एयरपोर्ट से सीधे मैदान पर पहुंचेंगे शास्त्री और डोमिंगो'

कोलकाता
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और बांग्लादेश के कोच शुक्रवार से शुरू हो रहे दिन-रात टेस्ट मैच के लिए एयरपोर्ट से सीधे ईडन गार्डेंस स्टेडियम पहुंच सकते हैं। भारतीय टीम के स्थानीय टीम मैनेजर सम्राट भौमिक ने बताया, ‘दोनों कोच सीधे जा सकते हैं। एयरपोर्ट से सीधे ईडन पहुंचने का उनका कार्यक्रम है।’

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे यहां होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर कोलकाता पहुंचे। बाकी खिलाड़ी सीधे होटल पहुंचे। यह पूछे जाने पर कि कोहली भी पिच देखने के लिए ईडन गार्डेंस जाएंगे, मैनेजर ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं। कोहली और रहाणे के अलावा रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे।

तीसरे गेंदबाज इशांत शर्मा मंगलवार रात को पहुचेंगे। मंगलवार को टीम का अभ्यास का कोई कार्यक्रम नहीं है। भारतीय टीम इंदौर में पहला टेस्ट मैच पारी और 130 रन से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *