मेकअप पर मजाक उड़ने के बाद रानू मंडल के बचाव में आए लोग

पहले तो अपनी सिंगिंग से इंटरनेट पर छा गईं इसके बाद एक रिऐलिटी शो में म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया का ध्यान उन पर गया। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म हैपी हार्डी ऐंड हीर के कई गाने गवाए। लेकिन हाल ही में वह जिस वजह से चर्चा में छाई हुई हैं वह उनकी आवाज नहीं बल्कि उनका मेकओवर है, जो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल है।

हाल ही में वह एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उन्होंने लहंगा पहना था और रैंपवॉक भी किया था। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो उनके मेकअप ने लोगों का ध्यान खींचा। लोगों ने उनके मेकअप को लेकर उन्हें ट्रोल किया और तरह-तरह के मीम्स बनने लगे। वहीं कुछ लोग उनके बचाव में भी आए हैं। लोगों का कहना है कि रानू को क्यों ट्रोल किया जा रहा है, उन्होंने यह मेकअप खुद नहीं किया।

बता दें कि बीते दिनों रानू का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस विडियो में उन्हें छूकर फोटो मांगने वाले फैन के साथ उन्होंने रूड बिहेव किया था। वहीं इन दिनों यह भी चर्चा है कि रानू मंडल की बायॉपिक बनने जा रही है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *