Afroj khwaja:- इंदिरा गांधी की जयंती पर सत्यनारायण शर्मा ने किया सत्-सत् नमन


Ayan News: रायपुर। सत्यनारायण शर्मा ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर के अवसर पर उन्हें सत्-सत् नमन किया। सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने सदा गरीबों और समाज के कमजोर निर्धन वर्गों के उत्थान के लिए सफल प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। इंदिरा गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे बड़े निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *