पंकज त्रिपाठी का हुआ इंस्टाग्राम डेब्यू, फैन्स ने किया स्वागत

अपने ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले पंकज त्रिपाठी के नाम पर यूं तो कई सोशल मीडिया अकाउंट्स मौजूद हैं, लेकिन अब ऑफिशल तरीके से उनका इस प्लैटफॉर्म पर डेब्यू हो गया है। पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल अकाउंट बना लिया है, जिससे उनके फैन्स भी खुश हैं।

पंकज त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने पर उनके को-स्टार रहे कुछ सितारों ने तो स्वागत किया ही साथ ही में इस ऐक्टर के फैन्स ने भी कॉमेंट्स के जरिए उनका इस प्लैटफॉर्म पर वेलकम किया।

यह था पहला पोस्ट
पंकज त्रिपाठी का पहला पोस्ट फिल्म ‘मिर्जापुर’ को डेडिकेटिड रहा। उन्होंने फिल्म को हैपी बर्थडे विश किया और खास विडियो शेयर किया। वहीं दूसरे पोस्ट में वह अभिनय को लेकर अपने विचार साझा करते दिखे।

एक खास तस्वीर के साथ पंकज ने लिखा ‘इस अभिनय वाले जादू को बनाने में ट्रूथ की आंच बहुत ज़रूरी है’। यही बात अंग्रेजी में तस्वीर पर लिखी नजर आई।

बता दें कि, पंकज त्रिपाठी के पास फिलहाल 8 फिल्में हैं जिनकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इनके नाम ‘दबंग 3’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ’83’, ‘कारगिल गर्ल’, ‘अजमेरी बाबा’, ‘पंगा’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘मिमी’ हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *