विडियो: जब वरुण धवन ने WWE रेसलर शैरलेट फ्लेयर को सिखाया डान्स

को केवल अपनी ऐक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के लिए नहीं बल्कि उनके परफेक्ट डांसिंग के लिए भी जाने जाते हैं। हाल में वरुण को WWE रेसलर के साथ देखा गया और उनका एक भी सामने आया है जिसमें वह शैरलेट को डान्स सिखाते नजर आ रहे हैं।

इस विडियो को शेयर करते हुए शैरलेट फ्लेयर ने लिखा, ‘यह कोई सालसा का लेसन नहीं है बल्कि बॉलिवुड के डांस मूव्स सीख रही हूं… मुझे बॉलिवुड के लिए तैयार करने के लिए थैंक्यू वरुण धवन।’

इस ट्वीट के जवाब में वरुण धवन ने लिखा, ‘आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई शैरलेट। आप सच्ची क्वीन हैं। शैरलेट पहले ही स्ट्रीट डांसर के एक सॉन्ग पर डांस कर रही हैं।’ बता दें कि कुछ दिनों से शैरलेट फ्लेयर इंडिया में हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अभी अपनी अगली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग कर रही हैं जिसमें सारा अली खान दिखाई देंगी। इसके अलावा वह रेमो डिसूजा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे जो अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *