फिल्म 'मिमी' के सेट से सामने आईं कृति सैनन के लुक्स की तस्वीरें

कृति सैनन पहली बार फिल्म ‘मिमी’ में सरोगेट मदर का किरदार निभाती नजर आएंगी। दिनेश विजन की इस मूवी में इस अदाकारा का लुक कैसा होने वाला है इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

शूटिंग के दौरान की इन तस्वीरों में कृति के दो तरह के लुक नजर आ रहे हैं। एक में वह पंजाबी स्टाइल सूट में दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरे में उन्होंने बुर्का पहना हुआ है। कहने की जरूरत नहीं कि कृति का ऐसा लुक दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। ऐसे में ऑडियंस उन्हें इस तरह के रोल और स्टाइल में देखकर कैसा रिऐक्ट करेगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

वैसे, कुछ दिन पहले फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग राजस्थान के चूरू में हुई थी। हालांकि, इस शूट को लोकल पुलिस द्वारा रुकवा दिया गया था क्योंकि फिल्म से जुड़ी टीम ने पहले पर्मिशन नहीं ली थी।

बता दें कि, कृति सैनन स्टारर ‘मिमी’ मराठी फिल्म ‘माला आई वह्हायचय’ से प्रेरित बताई जा रही है। इस मूवी को नैशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *