
दरअसल अपना शो होने के बाद कैटी शनिवार को वापस चली गईं। कैटी अपनी सिक्यॉरिटी के साथ पर पहुंची तो फैन्स उनसे ऑटोग्राफ लेने लगे। हालांकि एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए एयरपोर्ट के सिक्यॉरिटी स्टाफ ने उनसे मांगा तो कैटी आगे बढ़ गईं। इसके बाद भी दोबारा सिक्यॉरिटी द्वारा पासपोर्ट मांगने पर भी कैटी या उनके स्टाफ ने पासपोर्ट नहीं दिखाया और आगे बढ़ गए। देखें, विडियो:
कैटी के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर लोग काफी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत रूखा व्यवहार है। उन्हें पासपोर्ट दिखाना चाहिए था। यही है गोरे लोगों का घमंड है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जरा सोचिए अगर हमारे किसी सिलेब्रिटी ने ऐसा व्यवहार इनके देश में किया होता तो क्या होता? कैटी यह तुम्हारी बेहद घटिया हरकत है।’
वैसे सोशल मीडिया पर लोग कैटी का एक अन्य कारण से भी मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल कैटी जाते समय एयरपोर्ट पर उसी ट्रैक सूट में दिखाई दीं जिसमें आते समय दिखाई दी थीं। लोग मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि इतनी बड़ी पॉप स्टार के पास और कपड़े नहीं थे क्या?
Source: Bollywood

