
पढ़ें,
41 वर्षीय पूर्व पेसर जहीर ने यहां कहा, ‘टेस्ट सेंटर चीजें आसान बनाती हैं। यह थिअरी अच्छी है, लेकिन संख्या पर चर्चा हो सकती है। मुझे लगता है कि देश के आकार को देखते हुए पांच की संख्या बहुत कम है। टेस्ट क्रिकेट की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए मैं टेस्ट सेंटर के पक्ष में हूं।’
टेस्ट में साबित करने के लिए बहुत कुछटेस्ट क्रिकेट अभी भारत में बहुत लोकप्रिय है। हालांकि, मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। जहीर का मानना है कि टेस्ट फॉर्मेट अभी भी क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण है। जहीर ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मुझे नहीं लगता कि खेल के छोटे फॉर्मेट के आने से टेस्ट क्रिकेट को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी इस खेल का सबसे शुद्ध रूप है। हर खिलाड़ी क्रिकेट का आनंद लेना चाहता है और टेस्ट मैच उच्चतम स्तर है जहां खिलाड़ियों के पास साबित करने के लिए बहुत कुछ होता है।’
पढ़ें,
डे-नाइट मैच जरूरीभारत के लिए 92 टेस्ट मैच खेल चुके जहीर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भविष्य में आपको वनडे और टी-20 फॉर्मेट में बहुत सारी तीन और चार टीमों की सीरीज देखने को मिलेंगी जो प्रशंसकों के लिए खेल को रोचक बनाए रखने के लिए आयोजित किए जाएंगे। दिन-रात के मैच टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाए रखने के लिए जरूरी है।’
गांगुली की तारीफउन्होंने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली की भी प्रशंसा की। जहीर ने कहा, ‘सौरभ से हम सभी को बहुत उम्मीदें हैं। जब उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व किया था तब उन्होंने अच्छा काम किया था। उन्होंने संन्यास लेने के बाद से क्रिकेट से संपर्क नहीं खोया है और खेल के विकास के लिए लगन से काम कर रहे हैं। उन्होंने सीएबी के साथ बहुत अच्छा काम किया। अब वह बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं और मुझे यकीन है कि वह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अच्छा काम करेंगे।’
Source: Sports

