MLA अदिति बनेंगी दुल्हन, जानें दूल्हा कौन

लखनऊ
रायबरेली सदर से विधायक की से नाराजगी भले चल रही हो, लेकिन उन्होंने अपने दूल्हे के रूप में कांग्रेस के विधायक को ही चुना है। पंजाब से कांग्रेस के विधायक अंगद सिंह के साथ अदिति सिंह 21 नवंबर को दिल्ली में शादी करने जा रही हैं। इसके दो दिन बाद यानी 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। मीडिया से बातचीत में अदिति सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह ने यह रिश्ता तय किया था।

शादी के निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं। अदिति सिंह की तरह अंगद सिंह भी 2017 में पहली बार विधायक बने हैं। अंगद सिंह का परिवार पिछले कई दशकों से राजनीति में सक्रिय है। करीब उतने ही समय से अदिति सिंह का परिवार भी राजनीति में सक्रिय है। अदिति की तरह 2017 में अंगद सिंह ने राजनीति में कदम रखा और पंजाब की शहीद भगत सिंह नगर सीट (नवांशहर) से विधानसभा चुनाव जीते।

अंगद सिंह के पिता स्वर्गीय दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक रह चुके थे, जबकि अदिति उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में एक हैं। वह 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट से जीती थीं। उनके पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली सीट से अपने बल पर विधायक रहे थे।

कांग्रेस से बढ़ गई हैं दूरियां
अदिति सिंह कांग्रेस परिवार के गढ़ रायबरेली लोकसभा की सदर सीट से विधायक हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की करीबी मानी जाती हैं। प्रियंका से करीबी के चलते ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पिछले दिनों सतत विकास के मुद्दे पर बुलाए गए विशेष सत्र में उन्होंने पार्टी की तय दिशा से हट कर शिरकत की थी। इसे लेकर कांग्रेस विधान मंडल दल की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। अदिति सिंह द्वारा नोटिस का जवाब न देने से उनके और पार्टी के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने अदिति सिंह के रायबरेली स्थित आवास पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *