अभय राज शर्मा को आज दिनांक 15/11/2019 को राज्य स्तरीय खेल में बाक्सिंग हेतु, बाल प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के गौरव मास्टर अभय राज शर्मा को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं 💐 💐।
आप को जानकर खुशी होगी, अभय राज शर्मा प्रकृति प्रेमी होने के साथ साथ, स्पोर्ट्स में बाक्सिंग मे स्टेट लेबल में भी जा चुका है, अभी नेशनल में जाने की तैयारी कर रहा है!
ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के 7th क्लास में पढ़ाई करते हुये, छत्तीसगढ़ राज्य का सम्मान विश्व में बढ़ाने की तैयारी में है!
अभय राज शर्मा द्वारा You-Tube मे Master Cooking के नाम से पब्लिक की जागरूकता और जानकारी हेतु अपना चैनल लॉंच किया जा चुका है, जिसमें देश-विदेश के लोग लाईक व सब्सक्राइब कर रहे हैं, बहुत पसंद किया जा रहा है।
अभय राज शर्मा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री दिनेश शर्मा (लैण्डस्केपिस्ट) व भारत सरकार की पूर्व बोर्ड मेम्बर व भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती स्वाति शर्मा जी का सुपुत्र है व पूर्व पुलिस अधिकारी स्व. राम सेवक शर्मा जी का सूपौत्र है।

