सरकार की नई नीति वा शक्ति के बाद भी बदस्तूर जारी है रेत का अवैध खनन, आरंग में खनिज विभाग की कार्रवाई से हुआ खुलासा

रायपुर खनिज विभाग ने रविवार को आरंग अंचल में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे 01 जेसीबी, 06 हाइवा और 3 ट्रैक्टर को जब्त किया है. सभी गाड़ियों को आरंग थाना परिसर में खड़ा किया गया है.

जानकारी के अनुसार, विभागीय कार्रवाई में आरंग के कुरूद और कुटेला रेत घाट से एक जेसीबी, 8 हाइवा को और महासमुंद क्षेत्र से अवैध रेत लेकर आ रही दो हाइवा और तीन ट्रैक्टरों को पकड़ कर खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. रेत माफिया नया तरीका अपनाते हुए रेत घाटों से ट्रैक्टर में रेत लोड करके गांव की खाली जमीन पर एकत्रित करते है, उसके बाद हाइवा में भरकर अवैध परिवहन किया जाता है.

बता दे कि आरंग क्षेत्र के पारागांव, राटाकाट, कुरूद, कुटेला, करमंदी, कागदेही और चरौदा रेतघाट में महानदी में अवैध रेत खनन अब भी चल रहा है. शासन ने नई खनिज नीति बनाकर रेत घाटों को टेंडर में देने का नियम बनाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *