आम आदमी पार्टी रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर लगातार बैठको का दौर जारी हैं ।
पार्टी कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं । व पार्टी के जिला पदाधिकारी द्वारा निकाय चुनाव को लेकर अलग अलग वार्ड में बैठक जारी हैं।
जिसके तहत प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में आकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
रायपुर मीडिया प्रभारी अज़ीम खान ने बताया नगर निगम के वार्ड क्रमांक 3 के दावेदारों ने अपनी अपनी दावेदारी पेश करते हुए उनके लगभग 40 समर्थकों के साथ वे कार्यालय पहुचे । जिन्हें जिला अध्यक्ष कमल नायक ,संजय शर्मा रायपुर नगरीय चुनाव प्रभारी,तेजेन्द्र तोड़ेकर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष व रायपुर संगठन मंत्री मुकेश देवांगन,संतोष दुबे व अनिल चौबे की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही अरविंद केजरीवाल जी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत चुनाव लड़ने की इक्षा जाहिर की।
अज़ीम खान ने आगे और बताते हुए कहा कि नगरीय निकाय में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने तैयार हो चुकी है । जनता से भी हमे भारीमात्रा में समर्थन मिलने लगा है पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से जो गलती हो चुकी उसको सुधारने और आम आदमी पार्टी को जिताने के साथ स्वक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त पार्षद की उम्मीद जनता ने जाहिर की है जिसके लिए आम आदमी पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो उन्हें दे सकती है।
आज के इस कार्यक्रम में लक्ष्मण सेन प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग , डगेश्वर भारती, संतोष दुबे,बबलू पांडेय,अनवर कुरेशी,के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे


