Afroj khwaja:-दस्तावेज नहीं मिलने पर बंद करवाए क्रेशर वा ओवरलोड पर खनिज विभाग ने की बड़ी कार्यवाही

Ayan News: रायगढ़। सहायक खनि अधिकारी ए बारीक, द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात से खनिज विभाग की टीम ने क्रेशरों में जांच की कार्यवाही शुरू की। यह कार्यवाही गुरूवार शाम तक लगातार चली। इसमें बीती शाम 4 बजे 3 हाइवा चुनापथर की जिसमें रॉयलटी से ज्यादा खनिज लोड था। इन्हे चक्रधर नगर थाने में सुरक्षार्थ रखा गया। उसके बाद रास्ते मे गाड़ियों को चेक करते करते गुडेली में तमन्ना क्रेशर, विजय बसंत के क्रेशर, सुभाष पटेल के क्रेशर की जांच की गयी। इसमें क्रेशर से सम्बंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उनको आगामी आदेश तक बंद करा दिया गया। टीमरलगा में अवैध खदान में खदान से पानी निकाल रहे 5 मोटर पम्प, तार पाइप और 1 ट्रेक्टर चुना पत्थर को जब्त कर टीमरलगा खनिज जांच चौंकी के सुपुर्द में दिया गया। इस कार्यवाही में सहायक खनि अधिकारी ए बारीक, खनि निरीक्षक उमेश भार्गव, खनि सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा, वंश बहादुर पटेल ,होमगार्ड के जवान शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *