श्री विकास उपाध्याय जी ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी ने गणेश झांकी विसर्जन,हरेली तिहार,तीजा-पोरा,दुर्गा पूजा,दशहरा,दीपावली,गौरा-गौरी उत्सव,गोबर्धन पूजा को छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप मनाया हैं,उसी मंशानुसार अगली कड़ी में छठ पूजा त्यौहार को भी परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा।
श्री विकास उपाध्याय जी ने प्रशासन के अधिकारियों,जोन कमिश्नरों को छठ पूजा की तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश
तालाबों के लाइट व्यवस्था,घाटों की साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था,गोताखोर की व्यवस्था,पार्किंग की उचित व्यवस्था समेत अन्य संबंधित कार्यों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को किया निर्देशित
30 अक्टूबर/ रायपुर, आज रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री विकास उपाध्याय जी सुबह से ही शहर के विभिन्न तालाबों में 2 नवम्बर को होने वाले छठ पूजा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। गौरतलब हैं कि प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी ने छठ पूजा के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में अवकाश की घोषणा की हैं,जिससे छठ पूजा का त्यौहार मनाने वाले लोगों में उत्साह का माहौल हैं। विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी ने सर्वप्रथम हरेली तिहार फिर क्रम से तीजा-पोरा,गणेश झांकी विसर्जन, दुर्गा पूजा,दशहरा,दीपावली,गौरा-गौरी उत्सव,गोबर्धन पूजा,मातर को मनाया हैं उसी मंशानुसार यह कांग्रेस पार्टी की सरकार छठ पूजा को परम्परागत तरीके से विधिवत मनाएगी। इस दौरान विधायक महोदय जी के साथ स्मार्ट सिटी के अधिकारी आशीष मिश्रा, ज़ोन कमिश्नर प्रवीण गहलोत,दिनेश कोसरिया,अशोक ध्रुव व प्रशासन के अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी साथ में उपस्थित थे। श्री विकास उपाध्याय जी ने तालाबों में घाटों के साफ-सफाई,लाईट की उचित व्यवस्था,गोताखोर की व्यवस्था,सुरक्षा के इंतजाम,पार्किंग की व्यवस्था समेत अन्य संबंधित कार्यों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान विधायक महोदय जी ने हीरापुर तालाब,महादेव घाट रायपुरा,आमा तालाब,मच्छी तालाब गुढ़ियारी,टेंगना तालाब,डंगनिया तालाब,कोटा तालाब के साथ अन्य तालाबों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। आगामी छठ पूजा को लेकर स्थानीय जनता व अलग-अलग क्षेत्रों के छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्था सम्बंधित समस्याओं से विधायक महोदय को अवगत कराया, जिसे श्री विकास उपाध्याय जी ने संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

